TSA न्यूज देहरादून , दिनांक 10 सितम्बर। आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138 वीं जयंती के अवसर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर परिसर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंत जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जानता की सेवा हेतु समर्पित रहा, उनके विचार व आदर्श हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगणों तथा कर्मचारियों से भी भेंट की।

